Bharmour

भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर ने धरवाला में सुनी लोगों की समस्याएं दी कई सौगातें 

Spread the love

भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर ने धरवाला में सुनी लोगों की समस्याएं दी कई सौगातें

शुक्रवार को भरमौर पांगी के विधायक जिया लाल कपूर ने स्वास्थ्य केंद्र धरवाला को रोगी वाहन प्रदान किया इस रोगी वाहन की मिलने के बाद अब यहां से मरीजों को चम्बा में ले जाने के लिए निजी वाहनों को भारी भाड़ा नही चुकाना पड़ेगा इस मौके पर विधायक जिया लाल कपूर ने
कोरोना वॉरियर को सर्टिफिकेट भी बांटे इसके आलावा विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनी इस मौके पर भाजपा की केंद्र तथा प्रदेश सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी
योजनायों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम के बाद विधायक ने बताया कि
गैर जनजातिय क्षेत्र में हमारी सरकार के द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यो से लोग लाभान्वित हो रहे है इस मौके पर
111 SC BPL परिवारों को लाइटे बांटी जो परिवार छूट गए हैं उन्हें भी लाइटे उपलब्ध करवाने की पूरी कोशिश रहेगी।