गैहरा के जोवा गांव के पास एक कार दुर्घनाग्रस्त एक की मौत दो अन्य घायल
गैहरा के जोवा गांव के पास एक कार दुर्घनाग्रस्त एक की मौत दो अन्य घायल
पुलिस थाना भरमौर के तहत निर्माणाधीन गैहरा-जौवा सड़क पर बुधवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हुए है। जिनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांड़ा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया है। बहरहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों जांच आरंभ कर दी है। खबर की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने की है।
उन्होंने बताया कि गुरूवार को पुलिस चौकी गैहरा को सूचना मिली कि एक कार जौवा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिस पर एएसआई दुर्गा दास की अगुवाई में एक टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान निर्माणाधीन सड़क पर जौवा गांव के पास एक कार नंबर एचपी 48 बी- 2706 सेंड नाला के निकट दुर्घटनाग्रस्त मिली। छानबीन में पता चला है कि विपन कुमार पुत्र भेटिया राम निवासी सूलिया अन्य लोगों बचन सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी नेरी व मदन पुत्र बलदेव राम निवासी जौवा कार में सवार थे। जब कार सेंड नाला के पास पहुंची, तो चालक ने वाहन के उपर से नियंत्रण खो दिया और कार करीब सौ मीटर खाई में जा गिरी। परिणामस्वरूप कार चालक समेत दो अन्य सवार घायल हो गए।
दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत उपचार के लिए चंबा अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद विपन कुमार और बचन सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया। इस दौरान टांड़ा ले जाते वक्त विपन कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि मामले में कार चालक विपन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।
