साहो में गोकुल मिशन के तहत किया गया एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन
शनिवार को साहो पंचायत घर में पशुपालन विभाग चंबा के द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर के दौरान साहू के आसपास की विभिन्न पंचायतों से लगभग 110 पशुपालकों ने भाग लिया पशुपालन चिकित्सा अधिकारी डॉ चमन सिंह ठाकुर ने पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों व उसके उपचार के लिए विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पशुपालकों को जानकारी देते हुए बताया कि पशुओं में लगने वाली लंम्पी स्किन बीमारी कैसे और क्यों होती है बीमारी लगने से पूर्व किस के क्या लक्षण है वही इस पर रोकथाम कैसे की जा सकती है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस एक दिवसीय शिविर के दौरान डॉक्टर काजल ठाकुर, डॉ अनिका शर्मा, डॉ विवेक गुप्ता व डॉ सुरेश ठाकुर ने पशुपालकों को पशु प्रजनन पशु आहार पशु आवास वहीं विभिन्न बीमारियों की रोकथाम बारे टीकाकरण लंम्पी स्किन बीमारी स्वास्थ्य दूध उत्पादन वह विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित पशुपालकों को पशु को दिया जाने वाला खनिज भीषण भी वितरित किया गया।
