राइजिंग स्टार स्कूल चंबा की छात्रा दिया बिजलवान ने पास की नीट की परीक्षा
SUBSCRIBEखेल का मैदान हो या फिर शिक्षा का मंदिर इन सब में उत्तीर्ण वही होता है जोकि अंगारों की तपिश को सहकर आगे निकले। इसी तरह चम्बा की छात्रा दीया बिजलवान ने नीट परीक्षा में 720,अंको की इस परीक्षा में 627 अंक हासिल कर पूरे भारत वर्ष में अपना नाम के साथ अपने सकूल का भी नाम रोशन किया है। इतनी शानदार सफलता अर्जित करने के बाद अब की है। दीया के परिवार में जश्न का माहौल है और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा गया है। आज इस होनहार बच्ची वा उसके अभिभावक को सकूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित भी किया। राइजिंग स्टार स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव सूरी इस सफलता को लेकर बेहद खुश है। उनका कहना है कि पिछले वर्ष भी उनके स्कूल की एक बच्ची अनन्या ने भी इसी परीक्षा में टॉप करते हुए हमारे स्कूल का नाम रोशन किया था चंबा शहर के मध्य में चल रहा यह वही राइजिंग स्टार स्कूल है जिसमे इस होनहार बच्ची दीया बिजलवान ने कड़ी मेहनत करते हुए चम्बा की छात्रा दीया बिजलवान ने नीट परीक्षा में 720,अंको की इस परीक्षा में 627 अंक हासिल कर पूरे भारत वर्ष में अपना नाम के साथ अपने सकूल अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। इस खुशी मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव सूरी ने दीया विजलवान के अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि दीया बिजलवान ने नर्सरी कक्षा से द्स्वीं कक्षा तक राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण की है। दीया कठिन परिश्रमी छात्रा होने के साथ- साथ पढ़ाई में भी होनहार थी। उन्होंने कहा कि राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल में बाल्यावस्था से ही विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है। स्कूल स्टाफ की कड़ी मेहनत की बदौलत विद्यार्थी आज देश भर के कोने कोने में इस स्कूल के बच्चे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संजीव सूरी ने दीया बिजलवान और उनके अभिभावकों सहित स्कूल स्टाफ को भी बधाई दी है। इस खुशी के मौके पर दीया बिजलवान की माता कविता विजलवान जोकि खुद एक अध्यापिका है उन्होंने अपनी इस बच्ची की सफलता पर उसका श्रेय इस स्कूल को दिया है।उन्होंने कहा कि उनके दोनो बच्चे शुरू से ही इस स्कूल में पढ़ते थे और इस स्कूल मैनेजमेंट की बदौलत ही यह संभव हो पाया है क्योंकि बच्चे की मेहनत के साथ साथ स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की नीव को बहुत ही बढ़िया तरीके से पक्का किया है। उन्होंने बताया विद्यालय चाहे कोई भी हो उसका आधार शिक्षा की गुणवत्ता पर ही होना चाहिए।
