chamba

चंबा के कोटी में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने किया महिला सम्मलेन को सम्बोधित

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। यही कारण है कि हर एक राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुट गई है। आज हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कोटी में महिला सम्मेलन का आयोजन किया। इंदु गोस्वामी का कोटी पहुंचने पर भाजपा जिला महिला मोर्चा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज , हमीरपुर पूर्व विधायिका उर्मिता ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा मण्डल चुराह अध्यक्ष ,भाजपा महिला मोर्चा मण्डल प्रदेश उपाध्यक्ष धन्नो देवी ,भाजपा महिला मोर्चा जिला चम्बा अध्यक्ष कांता ठाकुर, जिला चम्बा प्रभारी परम जीत मनकोटिया ,चम्बा कांगड़ा मीडिया प्रभारी सीमा चंदेल अलपसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री इंदूवाला सहित भाजपा पार्टी चुराह के सभी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।