पांगी में विधायक ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण देश का नाम तक नहीं बता पाए स्कूल के बच्चे …..
भरमौर पांगी के विधायक डॉक्टर जनक राज ने बुधवार को जनजातिय क्षेत्र पांगी के एक प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने बच्चों से पहले छात्र प्रतिज्ञा बुलवाई और उसके बाद तुरंत यह सवाल पूछ लिया कि हमारे देश का क्या नाम है ताज्जुब की बात है कि चौथी और पांचवी कक्षा के यह बच्चे अपने देश का नाम तक नहीं बता पाए फिर क्या था विधायक साहब ने अध्यापकों को बुलाया और उन अध्यापकों से पूछा गया कि आखिर शिक्षा का स्तर किस तरह से यहां नीचे जा रहा है और उन्होंने इसके लिए कहा कि यह पांगी के लोगों और विधायक के लिए बेहद शर्मीदगी की बात है कि कि हमारे चौथी और पांचवी कक्षा के बच्चे हैं उन्हें हमारे देश का नाम तक नहीं जानते हैं बहरहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर जनजातिय क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर कितने नीचे चला गया है।
