चंबा के पल्युर में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चका जाम करीब तीन घंटो तक बाधित रहा सड़क मार्ग
दो दिन पूर्व बालू नामक स्थान पर एक निजी बस के साथ प्लयूर की एक बच्ची टकरा गई थी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई थी। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने निजी बस चालक पर लापरवाही के आरोप लगाए थे जिसे निजी बस मालिक ने जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया था इसी को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने निजी बस ऑपरेटर की मनमानी को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय कार्यवाही को लेकर एक ज्ञापन सौंपा था। दो दिन तक कोई भी कार्यवाही ना होने के चलते आज सोमवार चंबा-साहो मार्ग,प्लयूर नामक स्थान पर गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया।विभिन्न संपर्क मार्गों से आने वाले वाहनों की कतारें लग गई। आपको बता दें कि घायल अवस्था में बच्ची का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज चल रहा है जिसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। ग्रामीणों ने यह जाम उस वक्त तक नहीं खोला जब तक बस मालिक वहां नहीं पहुंचा। गुस्साए ग्रामीणों ने निजी बस मालिक से बसों में म्यूजिक सिस्टम हटवाने गाड़ी,बस चलाते वक्त फोन प्रयोग करने व ओवरस्पीड वाहन चालकों पर अंकुश लगाने की मांग की। उधर ग्रामीणों की मांग को देखते हुए निजी बस मालिक ने सभी मांगे मान ली वही चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहे बच्ची के उपचार का सारा खर्चा वाहन करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अगर बस चालक फोन करते हुए पाया जाता है तो लोग तुरंत उनकी वीडियो बनाकर उन्हें भेजें ताकि बस चालकों पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जा सके। गुस्साए ग्रामीणों ने बस मालिक के आश्वासन के पश्चात सड़क पर से जाम हटवा दिया वहीं पर करीब 3 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
