मछेतर अगासन सड़क मार्ग पर सुधारीकरण के नाम पर लीपापोती
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में किस तरह ठेकेदार सड़क सुधारीकरण के नाम पर लीपापोती कर करोड़ों रूपए डकार रहे है इसका ताजा उदाहरण मछेतर आगासन सड़क मार्ग पर देखने को मिला है इस सड़क मार्ग का निमार्ण कई वर्ष में हुआ था लेकीन दो तीन वर्ष इस सड़क मार्ग के सुधारीकरण की कवायद शुरु हुई थी लेकिन ठेकेदार द्वारा इस सड़क पर सुधारीकरण के नाम लीपापोती कर इसे अपने हाल पर छोड़ दिया गया जनजातीय क्षेत्रों में प्रधानमन्त्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत बनने वाली सड़कों की चौड़ाई कम से कम पांच मीटर होनी चाहिए लेकीन इस सड़क मार्ग पर आपको यह चौड़ाई ढाई से तीन मीटर के बीच ही मिलेगी यही नहीं प्रधानमन्त्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत आने वाली सड़कों में साइड ड्रेन और सड़क के किनारे बैरिकेट्स की व्यवस्था भी जरूरी है परन्तु इस सड़क पर यह सब चीजें कहीं नहीं दिखती स्थानीय लोगों का कहना है कि सुधारीकरण के नाम पर इस सड़क को मात्र काला कर छोड़ दिया गया है बाकी किसी भी प्रकार का सुधारीकरण इस सड़क पर नही हो पाया है स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस सड़क मार्ग पर खर्च हुई राशि की जांच की जाए ताकि पता चल सके कि आख़िर किस तरह की अनियमिताएं यहां ठेकेदार द्वारा बरती गई है।
