Himachal PradeshKangra

रोबोटिक सर्जरी पर धर्मशाला में होगा फैसला

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

काँगड़ा में आज होगी सुक्खू सरकार की कैबिनेट, कई योजनाओं पर लगेगी मुहर
शीतकालीन प्रवास के साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक भी धर्मशाला में करने जा रहे हैं। इस कैबिनेट बैठक को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री कई अहम निर्णय ले सकते हैं। इस दौरान प्रदेश के बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने सहित कई अन्य मसलों पर मुहर लग सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज शुक्रवार 24 जनवरी को धर्मशाला मे मंत्रिमंडल बैठक होगी। इस बैठक में होम स्टे पॉलिसी पर मुहर लग सकती है। मंत्रिमंडलीय उप समिति की तरफ से इसको लेकर सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। नई होम स्टे पॉलिसी में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में चल रहे बी एंड बी (बैड एंड ब्रेकफास्ट) का पंजीकरण करवाना अनिवार्य किया जाएगा।
बी एंड बी के लिए केंद्र सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के बाद संचालक मनमाने तरीके से कमरों का किराया वसूल कर रहे हैं। मंत्रिमंडल बैठक में मुख्यमंत्री की तरफ से शीतकालीन प्रवास के दौरान नए संस्थानों को खोलने के अलावा पूर्व में की गई अन्य घोषणाओं को मंजूरी मिल सकती है। विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने पर भी बैठक में निर्णय लिए जाने की संभावना है।
लोगों को आस, पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मिलेगा कुछ खास
प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर्ज के साथ आम आदमी बैजनाथ में आयोजित किए जाने वाले पूर्ण राज्यत्व दिवस पर तोहफा मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री 26 जनवरी को शिमला में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे, जिसके बाद फरवरी माह के पहले सप्ताह में विधायक प्राथमिकता की बैठकें होनी हैं