Bharmour

भरमौर के गुवाला गांव में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत कुलेठ के गुवाला गांव में रविवार को गांधी जयंती के उपलक्ष पर होने वाले मेले का समापन हो गया दो दिन तक चले इस मेले में कबड्डी,वालीबाल और कुश्ती के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जसोरगढ की टीम रही जबकि स्टार क्लब के टीम दूसरे स्थान पर रही वालीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चन्हौता की टीम ने हासिल किया जबकि तियारी की टीम दुसरे स्थान पर रही कबड्डी और वालीबाल की दोनों विजेता टीमों को 10000,10000 रुपए और उपविजेता टीमों को 7100,7100 रुपए इनाम के तौर पर दिए गए कुश्ती प्रतियोगिता में गरोला के विशाल प्रथम स्थान पर और नूरपुर के अनिल दूसरे स्थान पर रहे कुश्ती में विजेता को 7100 और उपवेजिता को 5100 की राशि इनाम के तौर पर दी गई उधर महिला मंडल नृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल कुलेठ की टीम प्रथम स्थान पर जबकि गुवाला और गुवाड़ महिला मंडल संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे