Bharmour

एक ऐसा हाई स्कूल जिसके 50 से अधिक बच्चे खुले में शोच करने को मजबूर

Spread the love

आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक ऐसा हाई स्कूल है जिसके पास अपना शौचालय तक नहीं है मौजूदा समय में इस स्कूल में 50 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं इन बच्चों को भवन तो दूर की बात लेकीन एक शौचालय तक सरकार मुहैया करवा पाई है बच्चों का कहना है कि बिना शौचालय उन्हे खुले में ही शौच के लिए जाना पड़ता है उनका कहना है कि स्कूल की और से लकड़ी का एक छोटा सा कमरा बनाया गया है वो भी इस्तेमाल के लायक नही है उधर इस मामले में सरकार पर इसलिए सवालिया निशान लग रहे हैं क्योंकि जब कोई आम आदमी शौचालय का निर्माण नही करता है तो उसको स्वच्छता के नाम पर कई प्रकार के नियम कानून सरकार के द्वारा बताए जाते है लेकीन यहां खुद 26 वर्षों से 50 से अधिक बच्चे खुले में शौच जा रहे है इनको नियम कानून कौन बताएगा ये बात समझ से परे है बहरहाल बच्चों के अभिभावकों ने सरकार से मांगनी है कि स्कूल भवन न सही कम से कम शौचालय की व्यवस्था की जाए ताकि बेटियों की लाज और गांव के परिवेश को बचाया जा सके।