भरमौर की पूलन पंचायत के सिरडी गांव में बनाया गया नागनी माता का नया मन्दिर
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत पूलन के सिरडी गांव में नागनी माता का नया मन्दिर बनाया गया इस मौके पर स्थानीय लोगों ने जमकर नृत्य किया पंचायत के प्रमुख समाज सेवी अंग्रेज कपूर ने बताया कि इस मन्दिर के पुनर्निर्माण के लिए सरकार ने करीब दो लाख रूपए की राशि स्वीकृत की थी लेकीन यह राशि इस मन्दिर के नवनिर्माण के लिए काफी नही थी लिहाजा उन्होंने अपनी ओर से इस मंदिर के निर्माण के लिए ₹50000 की राशि दान की उन्होंने कहा कि इस मंदिर का जब नव निर्माण हो रहा था तो नागनी माता के साक्षात दर्शन जो वहां कार्य कर रहे लोगों को हुए हैं इसके अलावा इस माता के चरणों से एक ऐसी प्राकृतिक जलधारा फूटती है जो कि यहां के करीब 4 गांवों के लोगों की प्यास को बुझा रही है उन्होंने कहा इस मंदिर के निर्माण से शिरडी गांव की जनता बेहद खुश हैं और और नाच गाकर वह इसका जश्न मना रहे है।
