Uncategorized

जमीन से मात्र चार फुट की उंचाई दाल दी गई बिजली लाइन………

Spread the love

ट्राइबल टुडे भरमौर
विद्युत विभाग मंडल भरमौर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पूलन के सिरडी गांव में मात्र जमीन से 4 फुट की ऊंचाई पर डाली गई एलटी लाइन से कभी भी बड़े जानमाल का नुकसान हो सकता है, इस संदर्भ में मैंने आज से 6 महीने पहले विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता को वीडियो कॉल व फोटो भेजकर सूचित कर दिया था, 6 महीने के लंबे इंतजार के बाद कोई कार्यवाही ना होते देख मैंने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को भी एक महीने पहले वीडियो कॉल के माध्यम से समस्या के संदर्भ में सूचित किया था। लेकिन विभाग द्वारा बार-बार पोल के लिए बजट ना होने के का हवाला दिया गया व तुरंत समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया। जमीन से इतनी कम ऊंचाई पर डाली गई एलटी लाईन से सिरडी गांव के बहुत सारे लोगों ने अपने खेतों मे काम करना छोड़ दिया है मैं विभाग को स्पष्ट तौर पर सूचित कर देना चाहती हूं कि अगर 15 दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ ब भविष्य में आपके द्वारा बरती गई लापरवाही से किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान होता है तो आपके विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 166 के तहत आपके विरूद्ध माननीय कोर्ट में मामला दर्ज कर दिया जाएगा।