लोनिवि भरमौर के सहायक अभियंता ने ध्जार्दी गांव के लोगों से जाने सडक के लाभ …
लोक निर्माण विभाग भरमौर के सहायक अभियंता विशाल चौधरी ने अपने बड़ा बंगाल दौरे के दौरान ग्राम पंचायत ग्रौंडा के धारडी गांव में स्थानीय लोगों से मुलाकात की इस मौके पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की और साथ में गांव तक सड़क पहुंचने के लाभ ग्रामीणों से पूछे इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि ग्रोन्डा और धारडी पहुंचने के बाद उन्हें उनकी फसलों के उचित दाम मिल पाएंगे इसके अलावा जो लोग कई सालों से सड़क ना होने की वजह से यहां नहीं पहुंच पाए हैं वह कांगड़ा से अपने घर गांव तक पहुंच पाएंगे साथ ही लोगों का पलायन भी रुकेगा और लोग यहां से कांगड़ा जाने के बजाय यहीं पर रहना उचित समझेंगे।
