जीएसएसएस होली के बच्चों ने प्राकृतिक जल स्रोतों आवर स्कूल परिसर को किया चकाचक ……
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होली में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया इस दौरान एनएसएस के स्वयं सेवकों ने गांव में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई के साथ ही परिसर को भी चकाचक कर दिया अभियान के दौरान स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनोद कुमार और एनएसएस के प्रभारी विकास शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे इस मौके पर स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने सदस्यों को स्वच्छता का महत्व बताया और अपने अपने गांव में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का भी आह्वान किया उन्होंने कहा कि स्वच्छता के बिना एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती चूंकि एक स्वच्छ समाज के पीछे स्वच्छता नींव का काम करती है उन्होंने स्कूली बच्चों से अपने घर और आसपास के क्षेत्रों से स्वच्छता की दिशा में पहल कर एक स्वस्थ समाज की स्थापना हेतु अभियान चलाने की भी अपील की वहीं स्कूल के एनएसएस इकाई प्रभारी विकास शर्मा ने कहा कि पाठशाला के स्वंयसेवी शिक्षा के आसार सामाजिक दायित्वों को भी बखूबी निभा रहे हैं इसके पाठशाला की ओर से समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करने के लिए समय समय पर कार्यक्रम आयोजित कर जनता में जागरूकता लाने का कार्य भी किया जा रहा है।
