होली में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन चरणजीत ठाकुर रहे मुख्यातिथि
होली में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन चरणजीत ठाकुर रहे मुख्यातिथि
विनोद ठाकुर भरमौर
होली स्थित हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित में होली की टीम को शिकस्त देकर पिल्ली विजेता बनी है। जबकि मेन आफ द मैच सुरेश कुमार रहे। उन्होंने छक्कों की झड़ी लगाते हुए 60 रन टीम के लिए बनाए। वहीं होली टीम के प्रत्यक्ष ठाकुर को बेस्ट बोलर का खिताब दिया गया।
बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच होली और पिल्ली के बीच खेला गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चरणजीत ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की, जबकि पुलिस चौकी होली के प्रभारी अशोक कुमार, सरकारी ठेकेदार अशोक शर्मा और सुरेंद्र ठाकुर ने वशिष्ठ अतिथि के रूप उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर मुख्यातिथि चरणजीत ठाकुर ने अपनी ओर से आयोजन समिति को 21 हजार की राशि प्रोत्साहन के तौर पर दी, जबकि सरकारी ठेकेदार अशोक शर्मा ने 2100 की राशि भेंट की। वहीं चौकी प्रभारी ने 500-500 की राशि दोनों टीमों को रिफ्रेशमेंट के तौर पर दी। उधर, फाइनल मैच में पिल्ली ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित ओवरों में 107 रनों का लक्ष्य प्रतिद्धंदी टीम के समक्ष रखा। इस दौरान पिल्ली की ओर से सुरेश ठाकुर ने ताबडतोड़ 60 रनों की पारी खेली। उधर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी होली की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। लिहाजा मैच एक तरफा ही रहा। द लैंड आफ शिवा आयोजन समिति के सदस्यों पंकज कुमार, मनोज ठाकुर, नागेश दियोली, नवीन कुमार, विपन ठाकुर दयोली, अभिषेक कुमार, महेश ठाकुर आदि सदस्यों में मुख्यातिथि और वशिष्ठ अतिथियों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी खिलाडियों का आभार प्रकट किया।
