Himachal PradeshMandi

जबरन शारीरिक संबंध बनाए फिर सोशल मीडिया पर डाल दिए फोटो

Spread the love

संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे ,

पुलिस थाना सुंदरनगर में उपमंडल की 32 वर्षीय विवाहिता ने घुमारवीं जिला बिलासपुर के एक व्यक्ति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और नग्न फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायत मिलने उपरांत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया की उसकी दोस्ती आरोपित के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से करीब दो वर्ष पहले हुई और वे दोनों आपस में बात करते थे और आरोपित उसके पति की गैर मौजूदगी में उसके घर आता जाता था
और उसके साथ उसकी इच्छा के बिना जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाएं और आरोपी ने उसे यह बात अपने पति या किसी अन्य व्यक्ति को बताने से मना की थी और उसे उसके नग्न फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां देता है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि शिकायत मिलने उपरांत मामले में जांच जारी है।