Bharmour

भरमौर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्याम ठाकुर बने राष्ट्रीय युवा नीति अनुसंधान विभाग में प्रदेश समन्वयक…..

Spread the love

टाइटल—भरमौर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्याम ठाकुर बने राष्ट्रीय युवा नीति अनुसंधान विभाग में प्रदेश समन्वयक…..
ट्राइबल टुडे
भरमौर:विधानसभा क्षेत्र भरमौर के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्याम ठाकुर को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय युवा नीति अनुसंधान विभाग ने हिमाचल प्रदेश का प्रदेश समन्वयक बनाया है एक जनवरी को राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की और से एक सूची जारी की गई है जिसमे पूरे हिमाचल प्रदेश से कुल 16 लोगों को यह जिमेवारी सौंपी गई है बता दें कि श्याम ठाकुर को कुछ दिन पहले जिला चम्बा की योजना समिति और 20 सूत्रीय कार्यक्रम का सदस्य भी बनाया गया था और अब राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस ने उन्हें यह बड़ी जिमेवारी सौंपी है श्याम ठाकुर ने अपनी इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीबी श्रीनिवास, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ,युवा नीति अनुसंधान विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ,युवा कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रभारी विनीत कंबोज, युवा नीति अनुसंधान विभाग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष भाई गौरव कटोच का आभार जताया है