शाही स्नान में भाग लेने के लिए भरमौर में उम्दा श्रधालुओं का सैलाब
मणिमहेश यात्रा में राधाअष्टमी का शाही स्नान तीन सिंतबर को साढे बारह बजे के बाद आरंभ होगा और चार सितंबर सुबह 11 बजे यह संपन्न हो जाएगा। इस समयावधि में पवित्र मणिमहेश डल झील में स्नान करना शुभ माना गया है। यात्रा में राधाअष्टमी पर्व स्नान के शुर्भ मूहर्त को लेकर भरमौर के प्रसिद्व पंडित ईश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि राधाअष्टमी का स्नान तीन सिंतबर को साढे बारह बजे के बाद आरंभ हो जाएगी और चार सिंतबर सुुबह पौने ग्यारह बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि पर्वी में स्नान करना शुर्भमूहर्त माना जाता है। उन्होंने कहा कि शुर्भ मूहर्त में स्नान करना, कई गुणा फल प्राप्त वाला होता है। बता दें कि जन्माष्टमी पर्व पर मणिमहेश यात्रा का 19 सिंतबर को आगाज हुआ था। इस दौरान जन्माष्टमी पर्व पर डल में तीस हजार के करीब श्रद्वालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई थी। लिहाजा अब यात्रा के शाही स्नान के लिए भरमौर में यात्रियों की भीड जुटने भी आरंभ हो गई है। #manimaheshyatra2022#manimaheshyatrabharmourSHOW LESS
