चौरासिपरिसर भरमौर में लगा शिव भगतों का जमावड़ा
पवित्र मणिमहेश यात्रा के उपलक्ष में होने वाले बड़े स्नान में भाग लेने के लिए भरमौर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है मंगलवार को शिव मन्दिर भरमौर में भगवान भोले शंकर के दर्शन करने के लिए लम्बी लम्बी कतारें देखी गई उधर मंगलवार को भरमौर ने श्रद्धालुओं की ऐसी भीड़ उमड़ी कि चौरासी परिसर भरमौर में तिल धरने को जगह नहीं बची। शिव मन्दिर भरमौर के प्रांगण में संचूई के शिव चेलों ने डेरा जमाया और हजारों श्रद्धालुओं ने इन शिव चेलों से आशीर्वाद लिया बता दें कि शिव चेलों के डल झील में प्रवेश करते ही शाही स्नान की पर्वी शुरू होती है उधर शाही स्नान में भाग लेने के लिए मंगलवार को दशनामी अखाड़ा छड़ी भी डल झील के लिए रवाना हो गई।
