प्रन्घाला नाला बना श्रधालुओं के लिए मुसीबत
प्रंघाला नाला के पास बन्द चल रहे भरमौर हड़सर सड़क मार्ग के चलते मणिमहेश यात्रा पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है सड़क मार्ग बन्द होने के कारण श्रद्धालुओं को खुंड गांवो को जाने वाले रास्ते के साथ लगती खड़ी पहाड़ी को पार कर आगे बढ़ना पड़ रहा है श्रद्धालुओं का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की लेटलतीफी के चलते श्रद्धालुओं को यह दिन देखने पड़े है उनका कहना है कि प्रंघाला नाला में बन रहे पुल का निर्माण कार्य कुछ माह पहले कर लिया होता तो श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना न करना पड़ता।बाहरी राज्यों से यहां पहुंचने वाले श्रद्धालू प्रंघाला नाला में बन्द पड़े सड़क मार्ग के कारण परेशान है।
