मैहला पुल के पास बन्द पड़ा चम्बा भरमौर सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खुला
मैहला पुल के पास बन्द पड़ा चम्बा भरमौर सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खुला
मैहला पुल के पास शनिवार से बंद चल रहे चम्बा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग को एन एच विभाग ने छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया बता दें कि इस सड़क मार्ग के बन्द होने के कारण एक दिन पहले बिना इलाज विधानसभा भरमौर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राडी पंचायत की एक महिला की मौत हो गई थी जिसपर महिला के परिवार वालों का कहना था कि अगर यह सड़क मार्ग बन्द न होता तो उस बीमार महिला को आसानी से चम्बा पहुंचाया जा सकता था जहां शायद उसकी जान बच जाती महिला की मौत के बाद क्षेत्र के लोगों में एन एच विभाग के प्रति खासा रोष देखा जा रहा था लिहाजा समय की स्थिति को भांपते हुए एन एच विभाग ने इस सड़क मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया।उधर इस सड़क मार्ग के खुलने के बाद जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लोगों ने भी राहत की सांस ली क्योंकि शनिवार को भी होली क्षेत्र के करीब आधा दर्जन वाहन जो कि जिला कांगड़ा के लिए निकले थे लेकिन उनको आगे नहीं जाने दिया था और इन वाहन चालकों को करीब 60 किलोमीटर का लम्बा रास्ता तय कर घर वापिस लौटना पड़ा था बहरहाल बेशक इस सड़क मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई हो लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नही हुआ और यहां कभी भी फिर से भूस्खलन शुरू हो सकता है।
