राजकीय प्राथमिक विद्यालय थली सियूका में हुआ शिक्षा संवाद का आयोजन
आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला थल्ली सियुका में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राणा राम द्वारा की गई। इस शिक्षा संवाद में पाठशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के सभी अभिभावकों ने भाग लिया। इस मौके पर पाठशाला से संबंधित व बच्चों के पठन-पाठन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा परिचर्चा की गई। बच्चों की शिक्षा की बेहतरी व बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर किस प्रकार बेहतर ढंग से कार्य किया जा सकता है इस विषय पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर पाठशाला के प्रभारी श्री देश राज व अध्यापक श्री नेक राज द्वारा अभिभावकों को ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन शिक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए माता पिता की भूमिका बारे विस्तार से बताया गया। सभी माता-पिता को नए मूल्यांकन पैटर्न और कैलेंडर से अवगत करवाया गया। मूल्यांकन की ग्रेडिंग प्रणाली, सीखने के स्तर तथा परिणामों की रिपोर्ट साझा की गई ।FA 1 के परिणामों पर चर्चा की गई । निपुण के संबध में सभी सदस्यों माता-पिता और समुदाय का उन्मुखीकरण सुनिश्चित करने आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता में सुधार करने के लिए विचार विमर्श किए गया। निपुण हिमाचल मिशन में माता पिता की भूमिका और जिम्मेदारियों बारे में बताया गया। फिट इंडिया मूवमेंट बारे चर्चा की गई । माता पिता को मोबाइल फोन के उपयोग और दुरुपयोग से अवगत करवाया गया। कोबिड 19 से सावधानियां नियमित रूप से बरतने वारे चर्चा की गई। विद्यांजली कार्यक्रम के बारे में अभिभावकों से चर्चा परिचर्चा की गई।
