कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में बादल फटा जानमाल का भारी नुक्सान एक पुल सहित कई घर सैलाब में बहे 
विनोद ठाकुर : कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी के चोज गांव में बुधवार सुबह बादल फटने के कारण भारी जानमाल का नुकसान हुआ है भारी बारिश के चलते पार्वती नदी में आए उफान की चपेट में कई घरों तथा एक पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है जानकारी के अनुसार यहां मंगलवार रात को ही भारी बारिश हो रही थी और बुध आर सुबह चोज नाले बढ़े जलस्तर के चपेट में एक पुल और चोज गांव के कुछ घर भी आ गए जिनमें कुछ लोगों के भी बहने का आशंका है कुल्लू प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो बारिश के दौरान नदी नालों की तरफ न जाएं।
