हीमा देवी उर्फ़ गुड्डी देवी को इंटक ने बनाया इंटक महिला विंक जिला चंबा का उपाध्यक्ष 
विनोद ठाकुर : होली क्षेत्र की तेजतर्रार महिला नेत्री हीमा देवी उर्फ गुड्डो देवी को इंटक जिला चम्बा महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है बता दें कि ग्राम पंचायत सांह से सम्बंध रखने वाली हीमा देवी लम्बे अरसे से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ी रही है और इससे पहले भी वो पार्टी के दूसरे ओहदों पर अपनी जिमेदारियों का निर्वहन कर चुकी है महिला इंटक की प्रदेशाध्यक्ष सत्या रांटा और महासचिव रीना भारती द्वारा इस नियुक्ति का बकायदा इस नियुक्ति का पत्र हीमा देवी को भेजा है अपनी नियुक्ति पर बोलते हुए हीमा देवी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस और इंटक ने जो विश्वास उन पर जताया है वो इस पर खरा उतरने की भरपूर कोशिश करेंगी उन्होंने बताया कि होली क्षेत्र में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं में लागतार मजदूरों का शोषण हो रहा है जिसके लिए बड़ी जल्दी प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा बहरहाल हीमा देवी ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का आभार जताया है।
