Bharmour

होली के इस जवान ने दिल्ली पुलिस में हाशिल की एक और उपलब्धि , मिला उपराज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक 

Spread the love

विनोद ठाकुर : जनजातीय क्षेत्र होली की ग्राम पंचायत देओल से संबंध रखने वाले बिशन दास को दिल्ली पुलिस में सराहनीय कार्य के लिए उपराज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया गया है दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के हाथों मिले इस सम्मान से बिशन दास बेहद खुश हैं उन्होंने बताया कि होली जैसे दुर्गम क्षेत्र में पढ़ाई करने के बाद उन्हें दिल्ली पुलिस में सेवा का मौका मिला और यहां मान सम्मान मिलना समस्त होली क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है बता दें कि बिशन दास ठाकुर दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर अपनी सेवाएं दे रहे और इससे पहले भी दिल्ली पुलिस में सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें पुरुस्कृत किया जा चुका है बहरहाल बिशन दास को यह सम्मान मिलने के बाद देओल गांव के लोगों में भी खुशी का माहौल है।