चंबा में काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार को घेरा
विनोद ठाकुर : सोमवार को चम्बा में काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अगुवाई में एक रोड़ शो निकाला गया जिसमे चम्बा और कांगडा के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी उपस्थिति में करवाई इस मौके पर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की चम्बा शहर में रैली निकालने के बाद प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओं ने प्रैस कॉन्फ्रेंस की जिसमें प्रदेश की जयराम सरकार पर जमकर निशाना साधा गया इस प्रैस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि काग्रेस हाईकमान के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में काग्रेस इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है उन्होने कहा कि प्रदेश के हर कोने में कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है वहीं विधानसभा में विपक्ष के मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरपयोग कर रही है अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार इस बहम के साथ तीन महीने और गुजार ले कि भाजपा सरकार रिपीट हो रही है मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि काग्रेस ने प्रदेश को शिखर पर पहुंचाया था जबकि भाजपा सरकार ने इसे शिफर तक पहुंचा दिया है |
