भरमौर में ग्राम सभाओं पर संकट के बादल पैन डाउन हड़ताल के चलते प्रधानों ने किया बहिष्कार का ऐलान
विनोद ठाकुर : ग्रामीण विकास विभाग या फिर पंचायती राज विभाग में विलय को लेकर पैन डाउन हड़ताल कर रहे जिला परिषद कर्मचारियों की वजह से विकास खण्ड भरमौर में जुलाई माह में होने वाली बैठक लटक सकती है सोमवार को विकास खंड अधिकारी भरमौर को एक ज्ञापन प्रधान यूनियन भरमौर ने सौंपा जिसमे कहा गया कि बिना सचिवों के ग्राम सभा का आयोजन सम्भव नहीं है लिहाजा प्रधान यूनियन भरमौर जुलाई माह में होने वाली बैठक का बहिष्कार करती है प्रधान यूनियन के महासचिव देवी सिंह गुरदास ने बताया कि जिला परिषद कर्मचारियों की पैन डाउन हड़ताल की वजह से परिवार नकल, बीपीएल प्रमाण पत्र, वार्ड प्रमाण पत्र, जन्म व आयु पंजीकरण प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र व सरकार द्वारा नियुक्त किए जा रहे मल्टी टास्क वर्करों को पंचायत से सम्बन्धित दस्तावेजों को प्राप्त करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है लिहाजा उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द जिला परिषद कर्मचारीयों की मांगो को माना जाए ताकि पंचायतों के कार्यों को गति मिल सके।
