काँगड़ा को चंबा से जोड़ने वाला हंगार पास भेड़पालकों की आवाजाही के लिए खुला
विनोद ठाकुर : जिला चम्बा को कांगड़ा से जोड़ने वाला हंगार पास भेड़पालकों जी आवाजाही के लिए खुल गया है साल भर में करीब चार माह तक खुलने वाले इस पास से एक ओर क्षेत्र के भेड़पालक अपनी भेड़ बकरियों सहित जिला कांगडा से चम्बा पहुंचते है तो वहीं पैदल चम्बा से कांगड़ा आने जाने लोग भी इस पास के माध्यम से अपनी यात्रा पूरी करते है बेहद खतरनाक पहाड़ियों से होकर गुजरने वाले भेड़पालक पालमपुर के बन्दला से अपना सफर शुरू करते है और होली तहसील की ग्राम पंचायत देओल के कियूर गांव में पहुंचते स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते की अगर मुरम्मत हो जाए तो आम आदमी और पर्यटक भी इस पास को आर पार कर सकता है उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस पैदल चलने वाले मार्ग का सुधारीकरण किया जाए ताकि चम्बा से कांगड़ा पैदल पहुंचने वाले लोगों को सहूलियत हो सके।
