चंबा में हरदासपूरा के पास बारिश होने पर तालाब में तबदील हो रहा राष्ट्रीय राजमार्ग
विनोद ठाकुर : पठानकोट भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग की जिला चम्बा मुख्यालय के आस पास क्या हालत है इसको बयां करती यह वीडियो देखिए जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चम्बा हरदासपुरा के पास यह सड़क मार्ग तालाब में तबदील हो चुका है बता दें कि चम्बा में जैसे भारी बारिश होती है तो इस स्थान पर ढेर सारा पानी इक्ठ्ठा हो जाता है है जिसके चलते यहां सड़क कुछ समय तक तालाब में तबदील हो जाती है जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाले राहगीरों तथा वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है वाहन चालकों का कहना हैं कि चौपहिया वाहन तो जैसे तैसे इस पानी से भरे सड़क मार्ग को पार कर लेते है लेकीन दोपहिया वाहनों चालकों को कब यहां अपने वाहन सहित गोता लगाना पड़ेगा इसका जोखिम लगातार बना रहता है। वाहनों चालकों ने एनएच विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क मार्ग की मुरम्मत की जाए ताकि वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।
