सामुदायिक पंचायत भवन हड़सर में संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे भरमौर,
सामुदायिक पंचायत भवन हड़सर में संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता
विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यान विभाग भरमौर डॉ अशीष शर्मा ने की।उन्होंने बागवानों को विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने खुम्भ विकास योजना, मुख्यमंत्री मधु विकास योजना और मशरूम की खेती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भरमौर क्षेत्र की भूमि खेती योग्य उपयुक्त है।
उन्होंने कहा कि किसनों की आय को दोगुना करने और उद्यान व कृषि संबंधी जानकारियां किसानों व बागबानों तक पहुंचाने व अन्य विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में लोग जागरुक हो सके और लोगों की समस्याओं का निवारण भी हो , इसके लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत हो और उनका लाभ मिल सके ।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि किसान व बागवान जल्द से जल्द शरद ऋतु के फलदार पौधों की डिमांड विभाग को दे ताकि समय पर पौधे उनको उपलब्ध करवाए जा सके।
इस शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत करवाया और उन्हें लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया ।
शिविर के दौरान हड़सर पंचायत की प्रधान रजनी देवी और उप प्रधान संजीव कुमार ने जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए सभी विभागों का आभार जताया ।लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी की एक बुकलेट भी सभी विभागों द्वारा वितरित की गई ।
संयुक्त शिविर में कृषि , उद्यान , आत्मा परियोजना , पशुपालन , बाल विकास , तहसील कल्याण , पंचायती राज और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों
सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
