बड़ग्राम पंचायत ने सांसद कंगना रनौत से सड़क निर्माण की मांग की
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
वीरवार को मंडी की सांसद कंगना रनौत के भरमौर दौरे दौरे के दौरान जनजातीय क्षेत्र भरमौर की बड़ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों का एक दल उनसे भरमौर में मिला इस मौके पर उन्होंने बडग्राम पंचायत के लिए सड़क की मांग की जिसमें कहा गया कि उनके गांव को जाने वाली सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में डाला जाए इस मौके पर सांसद को इन प्रतिनिधियों ने बताया कि हमारे पंचायत की दूरी भरमौर मुख्यालय से करीब 24 किलोमीटर के आसपास है और इस सड़क की दयनीय हालत होने के कारण अब तक करीब 50 लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गवा चुके हैं पंचायत प्रतिनिधियों ने कंगना रनौत से मांग की कि वह उनकी इस मुख्य मांग को जल्द से जल्द से पूरा करवाया जाए ताकि जनजातीय क्षेत्र भरमौर कि इस दूरदराज पंचायत को सड़क सुविधा मुहैया हो सके।
