भरमौर की प्रमुख मांगों को लेकर चौरासी व्यापार मंडल भरमौर कंगना रनौत से मिला व उन्हें ज्ञापन भी सौंपा,
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे भरमौर
भरमौर ((चंबा)भरमौर दौरे पर आई मंडी की सासंद कंगना रणौत से चौरासी व्यापार मंडल भरमौर के पदाधिकारी प्रधान रंजीत शर्मा की अगुवाई में भरमौर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के मद्देनजर उनसे मिले व उन्होंने भरमौर क्षेत्र की प्रमुख मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा इस मौके पर भरमौर के विधायक डॉ जनक राज भी वंहा उपस्थित थे जिन्होंने भी सांसद महोदय को इन प्रमुख मांगों पर कार्रवाई अमल में लाने की बात कही। जो की भरमौर क्षेत्र की तरक्की में अपना अहम रोल तय करेगी,।व्यापार मंडल के प्रधान रंजीत शर्मा ने बताया कि चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग की जो दशा काफी समय से खराब चल रही है
व उसके सुधार के लिए केंद्र मंत्री नितिन गडकरी से सहयोग की मांग की है साथ ही पठानकोट -चंबा -भरमौर -कुगति -उदयपुर मार्ग का जल्द से जल्द डी पी आर बनाकर उक्त मार्ग को प्रमुखता से वनाया जाऐ ।इस मार्ग के बनने से एक तो चीन की सीमा तक पंहुचना आसान होगा साथ ही सामरिक व पर्यटन की दृष्टि से भी भरमौर के लिए बडा कदम होगा।सांसद से पवित्र मणिमहेश यात्रा को अमरनाथ की तर्ज पर श्राईन ब्रोर्ड गठन की मांग भी उठाई , व केंद्र सरकार द्वारा भरमाणी रोपवे की लिए 120 करोड़ रुपये के करीब पैसा मंजूर किया गया था लेकिन अभी तभी तक इस पर कोई कार्यवाही नही हो पाई है।सांसद ने आश्वासन दिया कि जल्द इन मांगों को प्रमुखता से उठाया जाऐगा।इस मौके पर कोर कमेटी के सदस्य टेक चंद ठाकुर, जैसी राम ठाकुर आदि मौजूद रहे,
