Bharmour

मछेतर नाला में बादल फटा सैलाब में वही एंजलिक पीसीसी कम्पनी की करोड़ों की मशीनरी

Spread the love

ट्राइबल टुडे
भरमौर:सोमवार रात को मछेतर नाला में बादल फटने के चलते एंजलिक पी सी सी कंपनी की करोड़ों रुपए की मशीनरी सैलाब में बह गई है बता दे कि जेएसडब्ल्यू जल विद्युत परियोजना के निर्माण कार्य में लगी एंज्लिक पीसीसी की मशीनरी इस नाले के आस पास खड़ी थी जोकि सैलाब में डूब गई है इस परियोजना की एडिट 3 का निर्माण कार्य मछेतर नाला के साथ में चला हुआ है और सोमवार रात को अचानक इस नाले में बादल फटा और इससे सैलाब में जल विद्युत परियोजना की मशीनरी बह गई है नाले में अचानक आई बाढ़ में जेएसडब्ल्यू जल विद्युत परियोजना के लॉट एक के निर्माण कार्य में लगी एंजलिक पीसीसी कम्पनी के तीन डंपर,एक लोडर,एक जेसीबी और कंटेनर सैलाब में समा गए यही नहीं परियोजना स्थल पर कम्पनी की वर्क शॉप, डिस्पेंसरी और स्टोर भी सैलाब की चपेट में आ गए हैं इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि एंजलिक कम्पनी को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है इस घटना में सबसे बड़ी गनीमत यह रही कि किसी परियोजना निर्माण में लगे किसी भी कामगार को कोई क्षति नहीं पहुंची है घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों पंकज कुमार और मनोज कुमार ने बताया कि आधी रात को अचानक नाले का जलस्तर बढ़ने लगा जिसे देखते हुए वहां पर मौजूद कामगारों को सुरक्षित स्थानों की और निकाला गया उन्होन बताया कि कम्पनी में कार्यरत दो कामगारों चमारू राम और विनोद कुमार ने नाले में बढ़े जलस्तर को देख लिया और उन्होनउ सभी कामगारों को परियोजना स्थल से बाहर निकाला उधर इस घटना में मच्छेतर गांव भी बाल बाल बचा है आधी रात को अचानक आए सैलाब में मशीनरी बह जाने के कारण मंगलवार को जेएसडब्ल्यू जल विद्युत परियोजना की एडिट 3 में दिन भर निर्माण कार्य ठप रहा एंजलिक कम्पनी के एच आर हैड ओपी पाठक ने बताया कि इस घटना में कम्पनी को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है उन्होंने बताया कि कुल कितना नुकसान हुआ है इसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है।