Bharmour

चौरासी व्यापार मंडल भरमौर के भंडारे का आयोजन 7 व 8 अगस्त को होगा,वैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

Spread the love

भरमौर 25 जुलाई

चौरासी व्यापार मंडल भरमौर की मासिक बैठक का आयोजन मंगलवार को चौरासी होटल भरमौर में किया गया जिसमें व्यापार मंडल भरमौर के सभी सदस्यों,कोर कमेटी सदस्यों व व्यापार मंडल भरमौर के सभी पदाधिकारियों ने भी भाग लिया जिसकी अध्यक्षता कोर कमेटी के सदस्य जैसी राम ठाकुर ने की जिसमें मुख्यता व्यापार मंडल भरमौर के भंडारे पर चर्चा हुई व सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की 7 अगस्त को चौरासी शिव मन्दिर भरमौर में शिव पूजन नुवाले व 8 अगस्त को चौरासी परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाऐगा, जिसके आयोजन के लिए सब कमेटियों का भी गठन किया जा चुका है व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान रंजीत शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया की सभी व्यापारी भंडारे के सफल आयोजन को लेकर अपना भरपूर सहयोग दे व भोले नाथ से प्रार्थना की आगामी मणिमहेश यात्रा आपके आशीर्वाद से इस बारिश के संकट से भी शिव भक्तों को निजात मिले व सभी श्रद्धालुओं की यात्रा भी मंगलकारी रहे, क्योंकि गत वर्ष बारिश ने सभी तरफ काफी नुक्सान पहुंचाया है उन्होंने उम्मीद जताई की भगवान भोलेनाथ हमारे शिव पूजन नुवाले को स्वीकार करेंगे व पूरे जगत का भला करेंगे
इस मौके पर कोर कमेटी सदस्य,टेक चंद ठाकुर, जैसी राम ठाकुर, हरिशरण शर्मा प्रधान रंजीत शर्मा, कोषाध्यक्ष कर्ण शर्मा,, उपाध्यक्ष आजाद जरियाल, महासचिव सुरेश ठाकुर, वरिष्ठ सदस्य तिलक शर्मा,कालु शर्मा,व अन्य सदस्य भी मौजूद रहे,