Tribal

चम्बा में एक और सड़क दुर्घटना घटी एक बच्चे की मौत सात अन्य घायल 

Spread the love

वीरवार को ज़िला चम्बा के सराहन रोड पर एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 7 घायल हुए हैं जिसमें चालक भी शामिल है। इसकी पुष्टि उपायुक्त चंंबा डीसी राणा ने करते हुए बताया कि गुरुवार को एक बोलेरो सराहन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसमें एक निजी स्कूल के 7 बच्चे सवार थे। जिसमें से एक बच्चे की दुखद मौत हुई है तो वही 7 बच्चे और चालक घायल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल चालक और तीन बच्चों का मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें टांडा रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य बच्चों का मेडिकल कॉलेज चंबा में ही इलाज चल रहा है । उन्होंने बताया कि इस हादसे के संदर्भ में में मैजीस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं‌।