शिव भूमी दल भरमौर की बैठक भरमाणी माता मन्दिर में हुई लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले
रविवार को शिव भूमी सेवादल भरमौर के बैठक भरमाणी माता मन्दिर में हुई जिसकी अध्यक्षता सेवादल के उपाध्यक्ष अंकुश शर्मा ने की इस बैठक में निर्णय लिया गया कि शिव भूमी सेवादल भरमौर पिछले तीन वर्षों से जैविक खेती का कार्य सेवादल भरमाणी माता मन्दिर के पास कर रहा है उसके संचालन की पूरी जिमेदारी संजय कुमार और बाली राम को दी गई। इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की अब गौसदन का संचालन शिव भूमी सेवादल भरमौर खुद करेगा जो की पिछले दो वर्षो से खनी पंचायत कर रही थी इसके आलावा यह भी निर्णय लिया गया कि शिव भूमी सेवादल भरमौर सावन के महीने में चौरासी परिसर भरमौर में एक नुवाले का आयोजन करेगा जिसका अयोजन डूबकेश्वर महादेव और खडामुख मंदिर की तरह हर वर्ष होगा।
