चम्बा का एक ऐसा स्कूल जहां खुले आसमान के नीचे बारिश में छाता तानकर हो रही पढ़ाई
चम्बा का एक ऐसा स्कूल जहां खुले आसमान के नीचे बारिश में छाता तानकर हो रही पढ़ाई
रवि मंडला सलूणी
शिक्षा खण्ड सलूणी के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डियूर के ने भवन का निर्माण न हो पाना स्कूल के बच्चों के लिए आफ़त बन गया है सर्दी हो या गर्मी बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने के लिए मजबूर है बारिश होने पर बच्चे छाते के नीचे बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर है वीरवार को भी स्कूल में ऐसा ही नजारा दिखा। वीरवार दोपहर क़रीब 12 बजे बारिश शुरू हो गई इस कारण कुछ बच्चों ने बारिश से बचने के लिए छाते खोल लिए तो कुछ खुले मैदान में भीगते नजर आए स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द डीयूर स्कूल के नए भवन का निमार्ण किया जाए ताकि बच्चों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाई न करनी पड़े।
