वीरवार सुबह चम्बा सलूणी सड़क मार्ग पर एक ऑल्टो कार दुर्घनाग्रसत होने से बाल बाल बची बता दें कि कैला के पास चम्बा सलूणी सड़क मार्ग का कुछ भाग अचानक ढह गया जिसके चलते इस सड़क मार्ग से गुजर रही ऑल्टो कार बाल बाल बची बताया जा रहा है कि इस स्थान पर पहले भी भूस्खलन होता रहता है जिसकी वजह से पहले भी इस स्थान पर यातायात बाधित होता आया है वीरवार सुबह इस स्थान से जैसे ही ऑल्टो कार गुजरी तो सड़क का बाहरी भाग धड़ाम से गिर गया इस ऑल्टो कार में कुल कितने लोग सवार थे इसकी पुष्टि अभी नही हो पाई है लेकिन इस घटना में यह बात एक बार फिर सही साबित हुई कि जाके रखे साईयां मार सके न कोय।