भरमौर – चम्बा शिमला वाया बद्दी नालागढ़ बस रूट को पुनः बहाल कर दिया गया
भरमौर – चम्बा शिमला वाया बद्दी नालागढ़ बस रूट को पुनः बहाल कर दिया गया जो पिछले लगभग एक बर्ष से बंद पड़ी थी भरमौर विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता की लगातार इस बस सेवा को पुनः बहाल करने क़े लिए मुझे लिखित, व कई डेलिगेशन मिले जिसको लेकर पिछले बोर्ड ऑफ़ डायरेक्ट हिमाचल पथ परिवहन निगम की बैठक में इस विषय को प्रमुखता से उठाया था आज से इस बस सेवा को सुचारु रूप से भरमौर से चला दिया गया हैं यह बस 2:05 पर भरमौर से चलेगी व 4:50 pm चम्बा पहुंचेगी, बस सर्विस व रेस्ट क़े बाद 6:30 pm चम्बा से वाया बद्दी नालागढ़ शिमला सुबह 9:00 बजे पहुंचेंगे!इस बस सेवा क़े पुनः बहाली से भरमौर मुख्यालय का सीधा सम्पर्क राजधानी शिमला क़े साथ होगा व क्षेत्र क़े हजारों बद्दी नालागढ़ में अलग अलग कम्पनियों में कार्यरत संघर्षशील कर्मचारियों विश्वविद्यालय में पढ़ने बाले छात्रों व शिमला जाने बाले सभी यात्रियों को सीधे भरमौर से शिमला अपने गनतंव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी!इस बस सेवा को पुनः बहाल करने क़े लिए माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है।

