Uncategorized

ललित ठाकुर का ऐलान 14 अगस्त से पहले नही हुआ लाडा की राशी भुगतान तो 15 को होगा थाली पीटो आन्दोलन

Spread the love

विनोद ठाकुर :

किलोड वॉर्ड के जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर ने सोमवार को उपायुक्त चम्बा को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होने कहा कि अगर 14 अगस्त से पहले 14 पंचायतों के लोगों को एक प्रतिशत अतिरिक्त राशि का भुगतान नहीं हुआ तो इन पंचायतों के 15 अगस्त को प्रदेश सरकार का जो भी मंत्री झण्डा फहराने आएगा उसके समक्ष थाली पीटो आन्दोलन किया जाएगा उन्होंने कहा कि भरमौर के विद्यायक जिया लाल कपूर ने कुछ माह पहले कहा था कि इस बार थाली पीटो आन्दोलन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और लाडा का पैसा समय पर लोगों को मिल जाएगा लेकिन कई माह बीत गए है और अब तक यह पैसा ऊनी खाते में नही पडा है इसके आलावा उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले सरकार ने कुछ सम्पर्क सड़क मार्गों पर बसें चलाई थी लेकिन उद्धघाटन करने के बाद यह बसें बन्द हो गई इसके लिए भी लोग आन्दोलन पर उतरेंगे। #lalitthakur#thalibeatmovementinchamba