Bharmour

भारी बारिश के चलते धनछो में क्षतिग्रस्त वैकाल्पिक पुल क्षुद्रालुओं की आवाजाही के लिए बहाल

Spread the love

विनोद ठाकुर : क्षेत्र में भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर 9 जुलाई से 13 जुलाई तक रोक लगा दी है जिसका सबसे बडा कारण धनछौ में वैकल्पिक पुल का ढहना बताया जा रहा है बहरहाल सोमवार को भरमौर प्रशासन ने इस क्षतिग्रस्त पुल का निमार्ण फिर से कर लिया है और इस पुल को मणिमहेश यात्रियों की सुविधा के लिए खोल दिया गया है बता दें कि खराब मौसम को देखते हुए जिला चंबा प्रशासन ने 13 जुलाई तक उतर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं पर प्रतिबंध लगा दिया है बता दें कि भारी बारिश के चलते मणिमहेश के बीच धन्छौ के पास पुल क्षतिग्रस्त हो गया था इसके आलावा रास्तों को भी नुकसान पहुंचा था प्रशासन ने पुल और रास्तों की मुरम्मत का कार्य पूरा कर लिया है खराब मौसम और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 13 जुलाई तक मणिमहेश जाने पर रोक लगाई है। जो श्रद्धालु यात्रा पर निकल गए हैं, उनसे अपील की गई है कि वे जहां भी हैं वहां सुरक्षित स्थान पर रहें। मौसम विज्ञान केंद्र ने चार दिन तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसलिए यात्रा पर गए श्रद्धालु चार दिन बाद ही सुरक्षित स्थान को छोड़ें। अधिकारिक तौर पर मणिमहेश यात्रा दो अगस्त को शुरू होनी है, लेकिन पंजाब सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु जुलाई में ही यात्रा पर पहुंच जाते है भरमौर प्रशासन का कहना है कि सोमवार को धनछौ में क्षतिग्रस्त वैकल्पिक पुल का निमार्ण कर लिया गया है और इस पुल को मणिमहेश यात्रियों की सुविधा के लिए खोल दिया गया है। #BridgecollapsedinDhanchaurestoredformovement #manimheshfootroadopenfortrevling