chamba

प्राथमिक स्कूल काठगढ के भवनों पर गिरा मलबा छुट्टी का दिन होने कारण नही हुआ कोई बड़ा नुकसान

Spread the love

विनोद ठाकुर : उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत बघेईगढ़ में पहाड़ी से चट्टान गिरने से प्राथमिक स्कूल कठवाड़ का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि रविवार का दिन हाेने के चलते स्कूल में व इसके आसपास कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। स्कूल के ऊपरी छोर की पहाड़ी से पहले छोटे-छोटे पत्थर गिरने लगे। फिर अचानक एक बड़ी चट्टान आकर स्कूल की छत पर आ गिरी। इस कारण स्कूल भवन की दीवार ढह गई, वहीं छत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। #Primaryschoolbuildingdamaged duetolandslide #landslideintisa