Himachal Pradesh

कार्यशाला के समापन अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कहा…ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उत्पादों की पहचान के लिए अहम

Spread the love

चंबा,14 सितंबर
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सौजन्य से सेवा संस्था द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र सरू में स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों के लिए दो दिवसीय ई – कॉमर्स प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस दौरान उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादक संगठन के सदस्यों का मार्गदर्शन करते कहा कि
उत्पादक अपने उत्पाद की इंटरनेट माध्यम से चलो चंबा ऐप से बाजार में एक अलग पहचान बना सकते।
उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स के माध्यम से उत्पादों की बाजार में पहचान बनाने के लिए सहायता मिल रही है।
साथ ही उन्होंने लोगों को नाबार्ड और विभागीय का लाभ लेने को भी कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के