मणिमहेश यात्रा कल सुबह तक स्थगित, डल झील में ऊना के एक श्रद्धालु की मौत,
मणिमहेश यात्रा कल सुबह तक स्थगित, डल झील में ऊना के एक श्रद्धालु की मौत,
भरमौर:पवित्र मणिमहेश यात्रा को भरमौर ट्रस्ट ने खराब मौसम के चलते स्थगित कर दिया है शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम के मिजाज के बिगड़ने के चलते मणिमहेश ट्रस्ट ने यह फैसला लिया है बता दे की मणिमहेश यात्रा अभी चली हुई है और देश प्रदेश से लगातार यहां श्रद्धालु पहुंच रहे शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा जिसके चलते क्षेत्र में बारिश और मणिमहेश डल झील पर बर्फ और बारिश का दौर शुरू हो गया ऐसे में किसी आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए मणिमहेश ट्रस्ट ने इस यात्रा को कल सुबह तक स्थगित कर दिया है एडीसी भरमौर नवीन तंवर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम के चलते इस यात्रा को कल सुबह तक का स्थगित कर दिया है जैसे ही क्षेत्र में मौसम साफ होगा तो उसे यात्रा को एक बार फिर शुरू कर दिया जाएगा उन्होंने श्रद्धालुओं से यह भी अपील की है कि जैसे ही पवित्र मणिमहेश झील को जाने वाले रास्ते पर मौसम खराब होता है तो श्रद्धालु सुरक्षित ठिकानों पर चले जाए उधर वीरवार को प्रसिद्ध पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान एक व्यक्ति जिसका नाम गोपाल शर्मा पुत्र श्री भगत राम शर्मा निवासी गांव व डाकघर तलहेडा तहसील व जिला ऊना हिमाचल प्रदेश व उम्र करीब 52 साल जो कि अपने दोस्तों के साथ मणीमहेश यात्रा पर आया हुआ था और 14.09.2023 को रात को डल झील में अचानक गोपाल शर्मा की तबियत खराव हो गई औऱ उन्हे मैडीकल कैंप
गौरीकुंड में लाया गया जहां पर शुक्रवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। प्रशासन ने सिविल अस्पताल भरमौर में मृतक का पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
