खज्यूंड में सैल्फी पोइंट किया स्थापित
नेक सिंह ठाकुर
चम्बा:जिला परिषद करियां वार्ड की ग्राम पंचायत गुवाड़ के खज्यूंड नामक स्थान पर आई लव खज्यूंड का सैल्फी पोइंट स्थापित किया गया । यह सैल्फी पोइंट जिला परिषद मनोज कुमार ने अपने 15वां बित्तायोग के बजट से तैयार करवाया । इसे स्थापित करवाने के लिये वहां के स्थानीय वार्ड सदस्य नरेश कुमार और स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर उसे स्थापित किया ।
जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि इस सैल्फी पोइंट को स्थापित करने का एकमात्र मकसद है इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टी से हाइलाइट करना । आजकल सोशल मीडिया का जमाना है ऐसे में यह सैल्फी पोइंट पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने हेतू अच्छा विकल्प हो सकता है वहीं इस सैल्फी पोइंट को स्थापित करने के लिये जिला परिषद मनोज कुमार का धन्यवाद किया ।
इस मौके पर स्थानीय युवाओं में मनीश, सोनू, चंदन, मनेश, अजय कुमार आदि मौजूद रहे ।
