Bharmour

जलशक्ति विभाग का एक ऐसा कर्मचारी जो अपने परिवार के सदस्यों से करवा रहा सरकारी ड्यूटी 

Spread the love

जलशक्ति विभाग का एक ऐसा कर्मचारी जो अपने परिवार के सदस्यों से करवा रहा सरकारी ड्यूटी

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत देओल में जलशक्ति विभाग का एक मात्र कर्मचारी होने के कारण इस कर्मचारी को पेयजल आपूर्ति बहाल करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है लोगों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि यहां सर्दियों में एक और कर्मचारी की नियुक्ति की जाए ताकि ग्राम पंचायत देओल में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो इस कर्मचारी का कहना है कि जलशक्ति विभाग का कोई कर्मचारी साथ न होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर पाइप लाइनों को दुरुस्त करने के लिए उसे अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर जाना पड़ता है उसका कहना है कि अभी देओल गांव को जिस नाले से पानी दिया जा रहा है उस नाले में हर वर्ष भारी गलेशियर आता है ऐसे में कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है उधर इस बार क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने के कारण इस कर्मचारी को पानी के स्रोत तक पहुंचने में कई फुट बर्फ को लांघना पड़ रहा है बहरहाल एक मात्र कर्मचारी देओल गांव के लोगों को पेयजल आपूर्ति मुहैया करवा रहा है लिहाजा लोगों ने जलशक्ति विभाग से मांग की है कि ग्राम पंचायत देओल में अतिरिक्त कर्मचारी की नियुक्ति की जाए।