पंचायत स्तर पर भरमौर क्षेत्र में मनरेगा के तहत पौधारोपण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
पंचायत स्तर पर भरमौर क्षेत्र में मनरेगा के तहत पौधारोपण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
अतिरिक्त उपायुक्त नवीन तंवर ने की अध्यक्षता
भरमौर, 15 दिसंबर
अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर की अध्यक्षता में पंचायत स्तर पर मनरेगा के तहत पौधारोपण की कार्यशाला की शुरुआत को लेकर बैठक का आयोजन लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में किया गया।
बैठक में उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी की अगुवाई में मनरेगा के तहत पौधों का रोपण किया जाएगा जिसमें पंचायत स्तर पर लाभार्थियों को शामिल करना सुनिश्चित बनाया जाएगा।
उन्होंने लोगों से आह्वान भी किया कि जहां भी उनके पास पौधारोपण के लिए भूमि उपलब्ध है वह संबंधित विभाग को पौधा रोपण हेतु अपनी मांग जरूर दें।
उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को पौधारोपण पारंपरिक तरीके से और जलवायु के अनुकूल भूमि पर संयोजित ढंग से किए जाने के लिए जानकारी देने को कहा।
उन्होंने कहा कि पौधारोपण के लिए चयन भूमि की जांच आवश्यक होनी चाहिए ताकि जलवायु के अनुकूल पौधारोपण किया जा सके।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को किसानों व बागवानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के बारे में जानकारी देने के लिए प्रचार प्रसार कर जागरूक करने को भी निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि किसानों को सेब के अलावा आनार, नाशपाती , खुमानी ,अखरोट और कीवि के पौधे भी उपलब्ध करवाए जाएं ।
बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की जाए ताकि हर किसान को विभागीय योजनाओं की जानकारी मिल सके।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए विभाग की हेल्पलाइन नंबर 01895 -222039 पर भी संपर्क कर सकते है।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा,
विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि डॉ. करतार डोगरा, विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यान डॉ. आशीष शर्मा और उद्यान परिसर अधिकारी स्मृति शर्मा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे
