चंबा में भारी बारिश के चलते हुए नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर उपायुक्त से मिले राजपुरा के लोग
विनोद ठाकुर : तीन दिन पहले जिला चंबा मुख्यालय और उसके साथ लगते दो स्थानों पर बादल फटने के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे भारी बारिश के चलते नालों का जलस्तर इतना बढ़ गया कि लोग सोते रहे और मलबा उनके कमरों के अंदर पहुंच गया बता दें कि इस भारी बारिश के चलते चंबा मुख्यालय के साथ लगती हरिपुर पंचायत और उसके नीचे राजपुरा पंचायत को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।इसी नुकसान की भरपाई के लिए ग्राम पंचायत राजपुरा के लोग शनिवार को उपायुक्त चम्बा से मिले उनसे गुहार लगाई कि बाढ़ से हुई इस तबाही का आकलन किया जाए और जो भी नुकसान इन लोगों के घरों और फसलों का हुआ है उसकी भरपाई की जा सके इन लोगों ने बताया कि डीसी चंबा ने उनको आश्वाशन दिया है कि वह जल्द ही इस पर कारवाही करेंगे और पीड़ित परिवारों की सहायता की जायेगी।
