चंबा में चोरी गिरोह सक्रिय होने की खबरों को पुलिस अधीक्षक चंबा अभिम्नु वर्मा ने लगया विराम
विनोद ठाकुर : जिला चम्बा में पिछले दो दिनों से शोसल मीडिया पर एक पोस्ट जबरदस्त तारीके से वायरल हो रही थी जिसमे चम्बा में बच्चा चोरी गिरोह सक्रिय होने का बात कही जा रही थी शनिवार को पुलिस अधीक्षक चम्बा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि जांच करने पर पता चला है कि यह कोरी अफवाह है और जिला में इस तरह का कोई बच्चा चोरी गिरोह सक्रिय नहीं है उन्होंने शोसल मिडिया पर इस तरह की झूठी पोस्टों को वायरल करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि आज के बाद इस तरह की झूठी अफवाह फैलाई गई तो सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
